प्रौद्योगिकी

फेसबुक विश्व स्तर पर सभी क्रिएटर्स के लिए प्रोफेशनल मोड का करेगा विस्तार

jantaserishta.com
2 Nov 2022 4:12 PM IST
फेसबुक विश्व स्तर पर सभी क्रिएटर्स के लिए प्रोफेशनल मोड का करेगा विस्तार
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| फेसबुक ने अधिक मुद्रीकरण के अवसरों और उपकरणों के लिए विश्व स्तर पर सभी क्रिएटर्स के लिए अपने प्रोफेशनल मोड का विस्तार करने की घोषणा की है। प्रोफेशनल मोड एक प्रोफाइल सेटिंग है जो क्रिएटर बनने के इच्छुक प्रत्येक यूजर्स को अवसर प्रदान करती है।
कंपनी ने कहा, प्रोफेशनल मोड के साथ, आप विभिन्न मुद्रीकरण कार्यक्रमों से पैसा कमा सकते हैं और अपने दर्शकों से अधिक सार्थक तरीके से जुड़ सकते हैं।
कंपनी नए कार्यक्रम शुरू करने और एक क्रिएटर के रूप में पैसा कमाने के लिए नए फॉर्मेट्स की टेस्टिंग कर रही है।
यूएस क्रिएटर्स रील्स प्ले में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो एक बोनस प्रोग्राम है। यूजर्स अपनी रील्स के जरिए पैसे कमा सकते हैं।
कंपनी ने उपयुक्त प्रोफेशनल मोड क्रिएटर्स के लिए निरंतर आधार पर इन-स्ट्रीम एडवर्टाइजमेंट भी लॉन्च किए, जो यूजर्स को लॉन्ग वीडियो के पहले, दौरान या बाद में विज्ञापनों को सक्षम करके पैसा कमाने की अनुमति देता है।
कंपनी ने कहा, हम दुनिया भर में क्रेटर्स के एक ग्रुप के साथ प्रोफेशनल मोड पर फेसबुक रील्स पर विज्ञापनों का परीक्षण कर रहे हैं।
प्लेटफॉर्म मोड पर अधिक प्रोफेशनल टूल प्रदान करता है, जिसमें एनालिटिक्स और बेहतर वेलबीइंग फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर्स को अपना ब्रांड बनाने और फेसबुक पर सुरक्षित रहने में मदद करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story