प्रौद्योगिकी

एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन के 20 लाख हुए भारतीय यूजर्स

jantaserishta.com
16 Jan 2023 5:51 PM IST
एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन के 20 लाख हुए भारतीय यूजर्स
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| फ्रांस स्थित एक्स्ट्रामैरिटलडेटिंग ऐप ग्लीडेन ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दुनिया भर में 10 मिलियन यूजर्स हासिल कर लिए हैं, जिनमें से 2 मिलियन यूजर्स अकेले भारत से हैं। भारतीय यूजर्स में सितंबर 2022 से 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि ज्यादातर नए सब्सक्राइबर्स (66 प्रतिशत) टीयर 1 शहरों से आते हैं, बाकि (44 प्रतिशत) टीयर 2 और टीयर 3 शहरों से आते हैं।
ग्लीडेन के कंट्री मैनेजर इंडिया सिबिल शिडेल ने एक बयान में कहा, भारत एक ऐसा देश है, जहां ऐप पर यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। 2022 में 18 प्रतिशत से ज्यादा नए यूजर्स ऐप से जुड़े, जो दिसंबर 2021 में 1.7 मिलियन से बढ़कर वर्तमान में 2 मिलियन से ज्यादा हो गया है।
खासतौर से विवाहित लोगों के लिए डिजाइन किए जाने के कारण, ग्लीडेन पर भारतीय यूजर्स की वृद्धि दर्शाती है कि कैसे देश में एक ही शादी करने की पारंपरिक अवधारणाएं धीरे-धीरे बदल रही हैं, जिनमें से बहुत कुछ सहमति से भी हो सकता है।
कंपनी ने कहा कि ग्लीडेन पर ज्यादातर भारतीय यूजर्स हाई प्रोफाइल से हैं।
पुरुष और महिला दोनों इंजीनियर, उद्यमी, सलाहकार, प्रबंधक, अधिकारी और चिकित्सक जैसे प्रोफेशनल्स हैं और इनमें बड़ी संख्या में गृहिणियां भी शामिल हैं।
उम्र के अनुसार, ऐप पर पुरुष की उम्र ज्यादातर 30 प्लस हैं, जबकि महिलाओं की उम्र 26 प्लस हैं।
कंपनी ने बताया कि ऐप को महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षित बनाया गया है और इस प्रकार 2023 में 60 प्रतिशत पुरुष यूजर्स की तुलना में 40 प्रतिशत महिला यूजर्स हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story