- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp पर धमाकेदार...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp पर धमाकेदार फीचर आया, अगर आप किसी के लिए स्टेटस लगाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
jantaserishta.com
17 March 2024 12:14 PM IST

x
नई दिल्ली: WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है और अब इसमें एक नया फीचर शामिल किया है. इसकी मदद से यूजर्स को WhatsApp Status में काफी फायदा होगा. दरअसल, WhatsApp Status में कई लोग अपनी फोटो, वीडियो और ऑडियो आदि लगाते हैं और इसे दूसरे लोग देखते हैं.
24 घंटे के बाद WhatsApp Status अपने आप डिलीट हो जाता है, ऐसे में कई बार वे लोग भी WhatsApp Status नहीं देख पाते हैं, जिनके लिए यूजर्स ने लगाया था. इस परेशानी को खत्म करने के लिए नया फीचर शामिल किया है. इस फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है. इस फीचर का नाम WhatsApp Status में कॉन्टैक्ट मेंशन का ऑप्शन दिया है.
WhatsApp Status Contact Mention का भी ऑप्शन दिया है. इसे अभी बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है. इस फीचर की मदद से आप जिस वॉट्सऐप यूजर्स को स्टेटस में मेंशन करेंगे, उसके पास आपके स्टेटस लगाने का नोटिफिकेशन चला जाएगा.
इस फीचर की जानकारी WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स की जानकारी देने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने दी है. ये नया फीचर WhatsApp Android 2.24.6.19 बीटा वर्जन में शामिल किया है. आप चाहें तो ये बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. स्टेबल वर्जन में यह फीचर कब तक जारी होगा, उसके बारे में अभी डिटेल्स नहीं दी है.
Tagsव्हाट्सऐपव्हाट्सऐप न्यूज़व्हाट्सऐप फीचरव्हाट्सऐप लेटेस्ट अपडेटव्हाट्सऐप स्टेटसWhatsAppWhatsApp NewsWhatsApp FeatureWhatsApp Latest UpdateWhatsApp Status
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





