- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- मोबाइल की महंगी मार!...
प्रौद्योगिकी
मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
Tara Tandi
12 July 2026 3:37 PM IST

x
नई दिल्ली :Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में भारी इजाफा हो गया है। फोन की सेल शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी नहीं हुए थे कि इसकी कीमत में भारी वृद्धि कर दी गई है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज में आता है। लॉन्च के समय इसका प्राइस 25,999 रुपये था। जबकि डिस्काउंट के साथ फोन 22,999 रुपये में उपलब्ध करवाया गया था। लेकिन अब इस फोन को आप खरीदने जाएंगे तो नई कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कितनी बढ़ी है इस फोन की कीमत।
Samsung Galaxy M47 5G Price Hike
Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट जहां लॉन्च के समय 25,999 रुपये में मिल रहा था, अब इसे 32,999 रुपये में लिस्ट (via) कर दिया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 7 हजार रुपये बढ़ चुकी है। इसी तरह फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। जबकि लॉन्च के समय यह 28,999 रुपये में लिस्टेड था। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ अब 41,999 रुपये में मिलेगा जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 33,999 रुपये थी।
Samsung ने इस फोन के साथ स्मार्टफोन कीमतों में यह अबतक सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले भी लगातार कई हफ्तों से स्मार्टफोन कीमतें बढ़ती आ रही हैं। लेकिन इतना बड़ा उछाल पहली बार देखा जा रहा है। हाल ही में Oppo, Vivo, Realme जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया था। लेकिन इनमें 1 हजार रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी। सैमसंग ने इन सभी को पछाड़ कर फोन सीधे 8 हजार रुपये महंगा कर दिया है। नया फोन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह जाहिर तौर पर निराशाजनक खबर है। मैमोरी चिप की शॉर्टेज और लगातार महंगी होती रैम से प्राइसेज आसमान छूने लगे हैं। महंगी कीमतें अब स्मार्टफोन खरीदने से पहले लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।
Samsung Galaxy M47 5G Specifications
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच sAMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 4nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। Galaxy M47 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का एचडीआर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tagsमोबाइल महंगी मारRs 8 हजार बढ़ गईसैमसंग गैलेक्सी एम47 फोन कीमतSamsung Galaxy M47price has increased by Rs 8000according to a report.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





