- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ईवी फर्म रिवियन अपने 6...
प्रौद्योगिकी
ईवी फर्म रिवियन अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी
jantaserishta.com
2 Feb 2023 10:57 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| लागत में कटौती के मकसद से इलेक्ट्रिक कार निर्माता रिवियन अपने कर्मचारियों की छह फीसदी की छंटनी कर रही है। मीडिया ने यह जानकारी दी। रिवियन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरजे स्कारिंग ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में छंटनी की घोषणा की, जिसमें कहा गया है कि फर्म वाहन निर्माण बढ़ाने और लाभ प्राप्त करने के लिए संसाधनों पर फोकस कर रही है।
नवंबर 2021 में आईपीओ के बावजूद रिवियन के शेयरों की कीमत मंगलवार तक लगभग 90 प्रतिशत गिर गई।
स्कारिंग ने ईमेल में लिखा है, हमें अपने संसाधनों को बढ़ाने और लाभ के रास्ते पर जाने के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कटौती के लिए कर्मचारियों से माफी भी मांगी।
पिछले साल जुलाई में, इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने अपने 14,000 कर्मचारियों में से लगभग 6 प्रतिशत की छंटनी की पुष्टि की थी।
एक ईमेल में, प्रवक्ता एमी मास्ट ने कहा था कि कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक ट्रकों और एसयूवी के फ्यूचर वर्जन पर विकास को गति देने का फैसला किया है।
Tagsइलेक्ट्रिक कार निर्माता रिवियनरिवियनइलेक्ट्रिक कारईवीकर्मचारियों की छंटनीकर्मचारीजॉबनौकरी समाचारelectric car maker rivianrivianelectric carevlayoffsemployeejobjob news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





