प्रौद्योगिकी

सुप्रीम कोर्ट में AI की एंट्री

Uma Verma
24 March 2025 12:56 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में AI की एंट्री
x

टेक्नोलॉजी | सुप्रीम कोर्ट ने एक नई पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अब अदालत के फैसलों को 18 भाषाओं में ट्रांसलेट किया जाएगा, जिससे यह फैसले पूरे देश के लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य न्याय की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि विभिन्न भाषाई समुदायों के लोग भी आसानी से समझ सकें कि अदालत ने किस प्रकार के फैसले दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने AI आधारित तकनीक को अपनाते हुए यह सुनिश्चित किया है कि फैसलों का सही अनुवाद हो, जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी न हो। यह पहल खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो विभिन्न भाषाओं में दक्ष नहीं हैं, लेकिन उन्हें अदालत के निर्णयों की जानकारी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि इस कदम से न्याय का पहुंच सब तक होगा और लोग बिना किसी रुकावट के अपने अधिकारों को समझ सकेंगे। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हर फैसले का अनुवाद सही तरीके से किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी या विवाद न हो।

इस नई पहल के बाद, अदालतों के फैसले न केवल हिंदी और अंग्रेजी में, बल्कि भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। इससे न्याय प्रक्रिया में भी पारदर्शिता बढ़ेगी और हर नागरिक को अपने अधिकारों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।


Next Story