- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 5G स्पीड का मजा, आ रहा...

x
नई दिल्ली: Reliance अपने 46वें Annual General Meeting का आयोजन 28 अगस्त 2023 को करने जा रहा है. रिलायंस के चेयरमैन इस दिन कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. इसमें वे भविष्य में आने वाले JioPhone 5G और Jio 5G plans से भी पर्दा उठा सकते हैं. JioPhone 5G के बारे में पहले भी संकेत आ चुके हैं, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स को कंफर्म नहीं किया है.
JioPhone 5G के बारे में पहले जानकारी सामने आ चुकी है कि वह एक Ultra-affordable डिवाइस होगा. हालांकि अभी तक अंबानी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है और ना ही इसके प्राइस सेगमेंट के बारे में जिक्र किया है.
लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि यह फोन 8-10 हजार रुपये के बीच दस्तक दे सकता है. वहीं रिपोर्ट्स में बताया है कि यह 15 हजार रुपये से कम कीमत में दस्तक देगा, जिसमें रेडमी, रियलमी, सैमसंग समेत कई ब्रांड से पहले से मौजूद हैं.
JioPhone 5G को पहले ही Geekbench वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसका मॉडल नंबर Jio LS1654QB5 है. इस लिस्टिंग में न्यू JioPhone के बेस वेरिएंट की जानकारी मिलती है और इसमें 4GB RAM मिलती है. अंबानी पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि Qualcomm के साथ पार्टरनशिप की जा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि जियो के इस अपकमिंग फोन में Snapdragon chipset देखने को मिल सकती है. यह प्रोसेसर Snapdragon 480+ हो सकता है.
Tags5G फोनसस्ता 5G फोनJIO 5G फोनJIO 5G फोन लॉन्च5G PhoneCheap 5G PhoneJIO 5G PhoneJIO 5G Phone Launch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





