प्रौद्योगिकी

AI की मदद से होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ

Tara Tandi
26 Feb 2026 7:40 PM IST
AI की मदद से होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ
x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत में हर साल होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों से खेला जाना है। एआई के इस दौर में अपनी फोटो को किसी भी त्योहार के लिए खास तौर पर तैयार करना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। जी हां जहां पहले फोटो एडिट सामान्य आदमी के बस की बात नहीं थी और बहुत ही मामूली बदलावों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ता था, लेकिन अब आप भी बेहद आसान प्रॉम्ट के जरिए एआई से अपनी फोटो को होली के मौके पर खास तरीके से तैयार कर सकते हैं। आप
ChatGPT, Gemini Nano और Grok
जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फोटो एडिट कर सकते हैं। एआई से फोटो को नया रूप देने के लिए खास प्राम्प्ट की जरूरत होती है। यहां हम आपको एआई के जरिए फोटो तैयार करने की तरकीब के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
होली की फोटो में आप एआई के जरिए बैकग्राउंड में बदलाव कर सकते हैं। गुलाल, रंग और पिचकारी आदि को जोड़ सकते हैं और कई अपनी पसंद के एलिमेंट लगाकर अपनी फोटो में रौनक को बढ़ा सकते हैं। फोटो में रंगोली लगा सकते हैं और किसी बॉलीवुड मूवी का फ्रेम भी शामिल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको डेस्कटॉप या लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये सब काम आसानी से फोन पर हो जाएंगे। अगर आप होली पर अपनी फोटो को कलर फुल लुक के साथ सोशल मीडिया पर साझा करके वाह वाही लूटना चाहते हैं तो AI के ये 5 प्रॉम्प्ट्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।
रंगों की भरमार
प्रॉम्प्ट: होली का कलर फुल माहौल तैयार करें, जिसमें हवा में उड़ते हुए गुलाल पाउडर वाले बादल हों। चारों तरफ चमकीले गुलाबी, पीले, नीले और हरे रंगों का नजारा हो। आनंद भरा वातावरण नजर आ रहा हो, ब्राइटनेस ज्यादा हो, सिनेमैटिक लाइटिंग हो, शार्प फोकस हो और भारतीय त्योहार जैसा ही माहौल दिखे।
सरल पेस्टल होली लुक
प्रॉम्प्ट: हल्के गुलाबी, लैवेंडर, मिंट हरे और आकाश जैसे नीले कलर के साथ एक सौम्य पेस्टल होली का लुक तैयार करें। जिसमें मुख्य व्यक्ति (विषय) के चारों ओर कोमल रंग उड़ रहे हों। इसमें सामान्य लाइट हो, स्किन टोन स्मूथ हो,ग्लो नजर आ रहा हो और त्योहार का सौम्य नजारा हो।
पारंपरिक भारतीय होली
प्रॉम्प्ट: इस फोटो को पारंपरिक भारतीय होली लुक में बदल दिया जाए, जिसमें पारंपरिक वस्त्रों की झलक हो, गुलाब और गेंदे के फूल हों और गालों पर गुलाल हो। हल्की-हल्की धूप के साथ सांस्कृतिक त्याहोर का बैकग्राउंड हो। असली जैसी नजर आने वाली जानकारी के साथ आनंदमय भाव नजर आए।
होली का दृश्य
प्रॉम्प्ट: रंग और गुलाल हवा में स्लो मोशन में फेंकते हुए नजर आ रहे हो, नाटकीय लाइट सिस्टम हो, आसपास काफी हलचल हो। इसके साथ वाइब्रेंट कंट्रास्ट, सिनेमैटिक फील और त्योहारों की हलचल की हर छोटी बड़ी जानकारी के साथ जानदार होली का दृश्य तैयार किया जाए।
रात में होली की चमक
प्रॉम्प्ट: रात के समय चमकते हुए गुलाल और रंगों के साथ, कोमल परी वाली लाइट, नियॉन गुलाबी और नीले कलर के साथ बोकेह बैकग्राउंड हो। इस दौरान त्योहार की चमक, बेहतरीन काल्पनिक लुक और मॉडर्न भारतीय त्योहार की भावना के साथ एक होली की जादुई रात की तस्वीर तैयार की जाए।
Next Story