प्रौद्योगिकी

गूगल मैसज ग्रुप चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का टेस्ट शुरु

jantaserishta.com
29 Oct 2022 3:29 PM IST
गूगल मैसज ग्रुप चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का टेस्ट शुरु
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| गूगल ने अपने मैसेज के ग्रुप चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की टेस्िंटग शुरू की।
9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज ने सबसे पहले इस साल की शुरूआत में मैसेज ऐप में आरसीएस (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज) पर ग्रुप चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने की अपनी योजना की घोषणा की।
एक बड़े ग्रुप चैट में रेडिट यूजर्स ने एक मैसेज को एन्क्रिप्ट पाया। रेडिटर्स के आगे के रिसर्च से पता चला कि गूगल मैसेज ने ग्रुप चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सक्षम बनाया, जिसके चलते आरसीएस ग्रुप चैट सिक्योर हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार, आरसीएस ग्रुप चैट में यूजर्स के लिए वास्तविक एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होने के लिए सेटिंग चालू होनी चाहिए।
गूगल मैसेज के आरसीएस एक्सपीरियंस को पहली बार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राप्त हुआ, यह सुविधा 2020 के अंत में ग्लोबल स्तर पर लाइव हो गई थी।
ग्रुप चैट को एन्क्रिप्ट नहीं किया गया था। उस समय अधिक सिक्योर मैजेसिंग केवल आमने-सामने की बातचीत के लिए ही उपलब्ध था।
इससे पहले, मैसेज ने एक अपग्रेड शुरू किया था, जिसमें आईओएस इमोजी रिएक्शन थे।
अपडेट के साथ, टेक दिग्गज ने एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के बीच एक बड़ी खाई को पाट दिया। अपडेट से पहले, एक आईफोन से भेजे गए इमोजी रिएक्शन को टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन में ट्रांसलेट किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story