- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ब्रेकिंग: एलन मस्क का...

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
काफी लोगों को दुखी कर सकता है.
नई दिल्ली: Twitter पर वेरिफाइड अकाउंट्स को पहले Blue Tick दिया जाता था. अब कंपनी इसको Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के जरिए दे रही है. इसके अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी दिए जा रहे हैं. कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डेन कलर का टिक दिया जा रहा है. लेकिन, ट्विटर के बॉस Elon Musk का नया ऐलान काफी लोगों को दुखी कर सकता है.
Elon Musk ने ऐलान करते हुए कहा कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक जल्द खत्म हो जाएगा. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है. हाल ही में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर को फिर से लॉन्च किया गया है. ऐसे में ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए यूजर्स को पेमेंट करना होगा.
पहले ट्विटर पर ब्लू टिक केवल जर्नलिस्ट, पॉलिटिकल फीगर, सेलिब्रिटी और दूसरे लोगों को दिया जाता था. अब पहले से वेरिफाइड सभी अकाउंट्स का ब्लू टिक हट जाएगा. एक ट्वीट के रिप्लाई में उन्होंने लिखा कि कुछ महीने में सभी लीगेसी ब्लू चेक को हटा लिया जाएगा.
आसान भाषा में बोले तो जिनलोगों के पास पहले से ब्लू टिक था वो लीगेसी हो गया है. यानी वो अकाउंट पहले वेरिफाइड हुआ था अब वेरिफाइड नहीं है. इस वजह से आने वाले समय में ब्लू टिक भी उनके नाम के आगे से हट जाएगा.
मस्क ने कहा है कि इन लोगों को ब्लू टिक गलत तरीके से दिया गया. अभी 4 लाख से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स के पास ब्लू चेक मार्क है. ये वेरिफिकेशन मार्क बताता है कि अकाउंट ऑथेंटिक है और वो सही जानकारी देगा. मस्क ने कहा कि नई सब्सक्रिप्शन सर्विस से इंडीविजुअल्स को सोशल स्टेटस से अलग ब्लू टिक दिया जाएगा.
अगर वो इसके लिए पेमेंट करते हैं तो उनको ब्लू टिक दिया जाएगा. कुछ समय पहले भी कंपनी ने इस फीचर को जारी किया था. लेकिन, कई गलत अकाउंट्स को भी ब्लू टिक मिल गया जिसके बाद वो फेक खबरें फैलाने लगे. इसका भारी नुकसान ओरिजिनल कंपनियों को झेलना पड़ा.
Twitter ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. ट्विटर ब्लू के लिए यूजर्स फिलहाल iOS या वेब से साइनअप कर सकते हैं. Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को एडिट ट्वीट, 1080p वीडियो अपलोड. रीडर मोड, कम ऐड्स और दूसरे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
ट्विटर ब्लू के लिए कंपनी ने 8 डॉलर प्रति महीने का चार्ज रखा है. हालांकि, ऐपल यूजर्स के लिए ये चार्ज 11 डॉलर प्रति महीने का है. भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन चार्ज का ऐलान नहीं किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





