प्रौद्योगिकी

एलन मस्क ने एआई-जनरेट अपने बेबी फोटो पर दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
5 Jun 2023 10:05 AM IST
एलन मस्क ने एआई-जनरेट अपने बेबी फोटो पर दी प्रतिक्रिया
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई एक तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्हें एक बच्चे के रूप में दिखाया गया है। ट्विटर यूजर जेरोम पॉवेल ने बच्चे के रूप में मस्क की एआई-जेनरेट की गई तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ब्रेकिंग: एलन मस्क कथित तौर पर कुछ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे थे, लेकिन यह हाथ से निकल गया।
इस पर मस्क ने जवाब दिया, 'दोस्तों, मुझे लगता है कि मैंने शायद कुछ ज्यादा ही ले लिया।' पिछले हफ्ते, ट्विटर के सीईओ की एक एआई जनरेटेड तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह ट्र्रेडेशनल ड्रेस में नजर आए थे। उन्हें तस्वीर में भारतीय शेरवानी पहने हुए दिखाया गया था। शेरवानी में मस्क की एआई-जनरेट की गई फोटो ने कई भारतीय ट्विटर यूजर्स को हैरान कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story