प्रौद्योगिकी

ब्रेकिंग: ट्विटर को लेकर Elon Musk ने किया ये ऐलान, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
14 Nov 2022 10:39 AM IST
ब्रेकिंग: ट्विटर को लेकर Elon Musk ने किया ये ऐलान, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: Twitter पर चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं. Elon Musk ने जब से इसे खरीदा है इसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. अब मस्क ने कहा है कि ट्विटर जल्द एक नए फीचर को जारी करने वाला है. इससे ऑर्गेनाइजेशन उससे एसोसिएटेड अकाउंट्स को पहचान सकता है.
इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट में यूजर्स से माफी भी मांगी है. ये माफी कुछ देशों में ट्विटर के काफी ज्यादा स्लो होने को लेकर मांगी गई है. लेकिन, उन्होंने कहा है कि लोगों को इससे बढ़िया होम टाइमलाइन देखने को मिलेगा.
इससे यूजर्स का एक्सपीरिएंस काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगा. हालांकि, मस्क ने इस बारे में ज्यादा डिटेल्स में जानकारी नहीं शेयर की. लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी यूजर्स के टाइमलाइन को पहले से काफी ज्यादा बेहतर बना सकती है.
पिछले हफ्ते कंपनी ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर जारी किया था. इससे यूजर्स 7.99 डॉलर प्रति माह देकर नए फीचर्स को एक्सपीरिएंस कर सकते थे. यूजर्स को साथ में ब्लू टिक भी दिया जा रहा है. हालांकि, इसका कई लोग गलत फायदा उठाने लगे.
कई फेक अकाउंट्स को ब्लू टिक मिल गया और उनके मजाकिया ट्वीट्स ने कंपनी का करोड़ों का नुकसान करवा दिया. फिलहाल इस फीचर को रोक दिया गया है. लेकिन, एक ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने कहा है कि अगले हफ्ते दोबारा इसे जारी किया जा सकता है.
भारत में भी इस फीचर को जारी किया जाएगा. इसको लेकर मस्क ने कहा है कि एक महीने के अंदर इसे जारी किया जा सकता है. हालांकि, नए विवाद के बाद इस फीचर के जारी होने में देर हो सकती है. भारत को लेकर कहा गया है कि इसकी कीमत 719 रुपये हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story