प्रौद्योगिकी

ट्विटर के पुराने मैनजमेंट में कर सकते हैं बदलाव एलॉन मस्क

Admin2
1 May 2022 7:05 AM GMT
ट्विटर के पुराने मैनजमेंट में कर सकते हैं बदलाव एलॉन मस्क
x
जैक डोर्सी को एक बार फिर से कंपनी की कमान सौंपी जा सकती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पराग अग्रवाल को हाल ही में Twitter का नया CEO बनाया गया है। ऐसे में अगर एलॉन मस्क पराग को 12 महीने के पहले पद से हटाते हैं

तो उन्हें 38.7 अरब डॉलर यानी करीब 296 करोड़ रुपये देना होगा। हालांकि डील प्रक्रिया पूरी होने तक पराग अग्रवाल अपने पद पर बने रहेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैक डोर्सी को एक बार फिर से कंपनी की कमान सौंपी जा सकती है।
वहीं मस्क अब ट्विटर में कई नए बड़े बदलाव कर सकते हैं। अब ट्विटर से पैसे कमाने के नए जरिए भी खोजे जा सकते हैं।
जो ट्वीट बहुत वायरल होते हैं या जिनमें खास जानकारी होती है। उन्हें मॉनेटाइज किया जाएगा। साथ ही जो भी वेबसाइट ट्वीट को एम्बेड या कोट करेंगे उनसे वे इसका चार्ज भी लेंगे और जिससे कंपनी की आमदनी में इजाफा होगा।
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक मस्क ऐसे इन्फ्लुएंसर को जो प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट क्रिएट करते हैं,
उनको पेमेंट करने वाला फीचर लाएंगे। साथ ही मस्क ने कंपनी की सब्सक्रिप्शन सर्विस पर भी काम करने की बात कही है।
Next Story