- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- आसानी से भेजें सीक्रेट...
प्रौद्योगिकी
आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट
Tara Tandi
11 March 2026 6:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Gmail अपने यूजर्स को मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। Gmail के सभी टूल्स के साथ 15GB तक स्टोरेज भी फ्री प्रदान की जाती है। मगर जीमेल के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आज हम एक ऐसे ही कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) ईमेल फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। यह ईमेल सिर्फ कुछ ही समय तक सुरक्षित रहता है और आप जितने समय तक चाहते हैं तो उसके बाद डिलीट हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस ईमेल को खोलने के लिए एक पासकोड की जरूरत होती है तो मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आइए जीमेल के कॉन्फिडेंशियल ईमेल फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे भेजें कॉन्फिडेंशियल ईमेल
सबसे पहले आपको अपने फोन में Gmail ऐप को खोलना है।
Gmail में आपको सबसे पहले ईमेल टाइप करना है और फिर उस व्यक्ति की ईमेल आईडी दर्ज करनी है, जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं।
फिर आपको दाईं और सबसे ऊपर नजर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको कॉन्फिडेंशियल मोड का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपकी स्क्रीन पर कॉन्फिडेंशियल मोड को स्लाइड ऑन/ऑफ करने का विकल्प नजर आएगा, जिसे आपको ऑन रखना है।
उसके बाद सेट एक्सपायरी विकल्प से आपको ईमेल के एक्सपायर होने के समय जैसे कि 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 महीना, 3 महीने या 5 साल में से किसी का चयन करना है।
फिर उसके नीचे नजर आ रहे रिक्वाअर पासकोड ऑप्शन में से एक स्टैंडर्ड के बजाय एसएमएस कोड पासकोड का चयन करना है।
अब आपको वापस उसी ईमेल पर जाना है और सेंड बटन पर क्लिक करना है।
ईमेल आगे नहीं भेजा जाएगा और आपके सामने एक नया मिसिंग इंफॉर्मेशन नाम का विकल्प खुलकर सामने आएगा।
इसमें आपको ऐड मिसिंग इंफॉर्मेशन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर आप उस ईमेल को खोलने के लिए पासकोड प्राप्त करना चाहते हैं।
जब भी यह ईमेल सेंड किया जाएगा तो फिर उस नंबर पर प्राप्त हुए पासकोड को दर्ज करके ही ईमेल को खोला जा सकेगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ईमेल का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है और न ही सेव करके रखा जा सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





