- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi 18 Pro में मिल...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
Tara Tandi
28 Jun 2026 7:57 PM IST

x
नई दिल्ली : इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज की जगह लेगी।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 18 Pro में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 100 W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
इस स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसी टिप्सटर ने पहले बताया था कि Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन का फीचर हो सकता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है। इसमें साइड से स्क्रीन पर कंटेंट को देखने में मुश्किल होती है और इससे पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी को संदिग्ध लोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले पेश किया जा सकता है।
पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल प M10 सेकेंडरी डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 17 Pro की 7,500mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
TagsXiaomi 18 Proडुअल 200 मेगापिक्सलकैमरा सिस्टमdual 200 megapixel camera systemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





