- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Doogee ने लॉन्च किए...
प्रौद्योगिकी
Doogee ने लॉन्च किए 10800mAh बैटरी, 24GB तक रैम वाले 2 रगेड स्मार्टफोन
Tara Tandi
22 Feb 2025 4:28 PM IST

x
Doogee S118 Pro टेक न्यूज़ : Doogee ने दो नए दमदार स्मार्टफोन- S118 Pro और S119 पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों हैंडसेट को अत्यधिक ड्यूरेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। S118 Pro MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 24GB रैम, 512GB स्टोरेज और 6.6-इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 108MP का मेन रियर कैमरा, 20MP का नाइट विजन सेंसर और 10,800mAh की बैटरी है। वहीं, S119 1.32-इंच के रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.72-इंच FHD+ स्क्रीन, MediaTek MT8788 SoC और 100MP कैमरा सेटअप लेकर आता है। दोनों फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं, IP68/IP69K-रेटेड हैं और Android 14 चलाते हैं।
Gizmochina के अनुसार, Doogee S118 Pro और S119 को अमेजन के जरिए बेचा जा रहा है। S118 Pro को ब्लैक और ऑरेंज, जबकि S119 को ब्लैक, ग्रीन और येलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
दोनों फोन Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन करते हैं। Doogee S118 Pro MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 24GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। डिवाइस में रियर में 108MP प्राइमरी कैमरा और 20MP नाइट विजन सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा से लैस है।
इसे पावर देने का काम 10,800mAh की बड़ी बैटरी करती है, जिसे 33W पर फास्ट चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 और IP69K रेट किया गया है। वहीं, यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है।
दूसरी ओर, Doogee S119 में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ IPS LCD पैनल मिलता है। पीछे की तरफ 1.32 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, कॉल अलर्ट और यहां तक कि कस्टम वॉच फेस भी दिखा सकता है। यह MediaTek के MT8788 प्रोसेसर पर चलता है, जो 8GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैक कैमरा सेटअप में 100MP प्राइमरी सेंसर, 20MP नाइट विज़न कैमरा और 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। S118 Pro की तरह, S119 में भी IP68/IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड मिलता है। डिवाइस को पावर देने का काम 10,200mAh की बैटरी करती है, जिसे 33W पर चार्ज किया जा सकता है।
TagsDoogee लॉन्च10800mAh बैटरी24GB रैम2 रगेड स्मार्टफोनDoogee launches10800mAh battery24GB RAM2 rugged smartphonesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





