प्रौद्योगिकी

डिजिटल इंटेलिजेंस कंपनी SimilarWeb ने 6% स्टाफ को हटाया

jantaserishta.com
12 May 2023 4:00 PM IST
डिजिटल इंटेलिजेंस कंपनी SimilarWeb ने 6% स्टाफ को हटाया
x
सैन फ्रैंसिस्को (आईएएनएस)| डिजिटल इंटेलिजेंस कंपनी सिमिलरवेब ने नौकरी में कटौती के एक और दौर में अपने लगभग 6 प्रतिशत या 60 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है। सीटेक के अनुसार, कटौती की घोषणा वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के परिणामों के साथ की गई।
जिन लोगों को हटाया गया है उनमें से अधिकांश इजराइल के हैं। पिछले साल नवंबर में, सिमिलरवेब ने अपनी टीम के लगभग 10 प्रतिशत यानि करीब 130 कर्मचारियों की छटनी की थी। सिमिलरवेब वेब बिहेवियर और ट्रैफिक एनालिटिक्स के विश्लेषण के लिए टूल्स बनाता है। रिपोर्ट में कहा गया है मार्च के अंत में कंपनी की कमाई 75.3 मिलियन डॉलर तक गिर गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी को उम्मीद है कि 2023 के लिए कुल राजस्व 221 मिलियन डॉलर से 222 मिलियन डॉलर के दायरे में आ जाएगा, जो 15 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) ज्यादा होगी। इस बीच, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉपिफाई ने अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है, जो 2,000 से अधिक लोगों को प्रभावित करेगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम फ्लेक्सपोर्ट शॉपिफाई लॉजिस्टिक्स खरीदेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story