प्रौद्योगिकी

WhatsApp में धांसू फीचर की एंट्री, यूजर्स हैरान, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
3 Nov 2022 1:51 PM IST
WhatsApp में धांसू फीचर की एंट्री, यूजर्स हैरान, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: Facebook के फाउंडर Mark Zuckerberg ने WhatsApp पर Communities फीचर रोलआउट करने की घोषणा कर दी है. ये फीचर आज से ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है. हालांकि, सभी को ये फीचर मिलने में कुछ वक्त लग सकता है.
WhatsApp के Communities फीचर के बारे में कंपनी ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी. कंपनी इसे कई जोन में टेस्ट कर रही थी. इस फीचर से यूजर्स ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे. ये ग्रुप के अंदर ग्रुप है. यानी ग्रुप में आप सेलेक्टेड लोगों का सब-ग्रुप बना कर उन्हें कोई मैसेज सेंड कर सकते हैं.
WhatsApp Communities फीचर से कंपनी पड़ोसी, स्कूल और वर्कप्लेस में पैरेंट्स को टारगेट करेगी. यूजर्स एक बड़े ग्रुप में भी मल्टीपल ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे. कंपनी इसके लिए 50 से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशन के साथ 15 देशों में काम कर रही है.
यूजर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल में चैट के टॉप पर जबकि आईओएस में बॉटम में Communities टैब पर क्लिक कर सकते हैं. वहां से यूजर Community को नए ग्रुप या पहले ऐडड ग्रुप से स्टार्ट कर सकते हैं.
Community में यूजर आसानी से ग्रुप में भी स्विच कर सकते हैं. एडमिन जरूरी जानकारी Community के सभी मेंबर्स को सेंड कर सकते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि इससे यूजर्स को हाई-लेवल की सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलेगी. इस फीचर से यूजर को अलग-अलग ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही एक मैसेज को अलग-अलग ग्रुप में सेंड करने की.
कंपनी ने ये भी बताया है कि ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल जारी रखेगी. इससे यूजर्स के डेटा का एक्सेस कंपनी के पास भी नहीं होगा. Communities के अलावा कंपनी तीन और नए फीचर्स को भी जारी किया है.
अब यूजर्स 32-लोगों के साथ वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा ग्रुप साइज को भी 512 मेंबर्स से बढ़ाकर 1024 कर दिया गया है. वॉट्सऐप ग्रुर में इन-चैट पोल्स का भी आयोजन किया जा सकता है. इससे ग्रुप मेंबर्स किसी मुद्दे पर अपना वोट दे सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story