- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Open 2...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन का डिजाइन, 5 कैमरे के साथ मिलेगी 8 इंच की डिस्प्ले
Tara Tandi
28 Dec 2024 2:36 PM IST

x
OnePlus Open मोबाइल न्यूज़: OnePlus Open 2 को लेकर लीक्स ने तेजी पकड़ ली है। चाइनीज ब्रांड के पोर्टफोलिया का यह दूसरा फोल्डेबल OnePlus Open के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि वनप्लस अपने दूसरे फोल्डेबल फोन को 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी। अब, एक लेटेस्ट लीक में इसका डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Open की तुलना में कथित Open 2 के डिजाइन में कुछ मामूली सुधार करने वाली है। लेटेस्ट रेंडर अपकमिंग फोल्डेबल में स्लिम बिल्ड, लेकिन तुलनात्मक रूप से बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाता है। लीक्स कहते हैं कि फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले 8-इंच LTPO मेन डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं, कवर स्क्रीन का साइज 6.4-इंच हो सकता है।
Smartprix, योगेश ब्राड और यॉन ने मिलकर OnePlus Open 2 के डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं। यह अपकमिंग फोल्डेबल के डिजाइन से जुड़ा पहला लीक है। तस्वीर इशारा देती है कि OnePlus मौजूदा Open की तुलना में इसके सक्सेसर में कुछ बदलाव कर रही है। कैमरा मॉड्यूल Open की तुलना में बड़ा प्रतीत होता है, लेकिन ऊभार तुलनात्मक रूप से कम लगता है। यह भी पता चलता है कि अपकमिंग फोल्डेबल फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। और साथ ही 'H' लेटर के रूप में Hasselblad की ब्रांडिंग होगी। LED फ्लैश को कैमरा आइलैंड से बाहर लेफ्ट कॉर्नर पर रखा गया है।
इसके अलावा, रेंडरर्स में वनप्लस ओपन 2 के किनारे कर्व्ड लगते हैं। फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। हालांकि, फोन OnePlus Open के समान एक से अधिक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट बताती है कि मोड़े जाने पर डिवाइस की मोटाई 10mm होगी। बता दें, वर्तमान में मार्केट में मौजूद सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस Honor Magic V3 है, जो मोड़े जाने पर केवल 9.2mm होता है। रिपोर्ट आगे दावा करती है कि OnePlus Open 2 IPX8 रेटिंग के साथ आएगा, जो वनप्लस ओपन की IPX4 रेटिंग से अपग्रेड होगा।
OnePlus Open 2 के 8-इंच 2K LTPO मेन डिस्प्ले और 6.4-इंच AMOLED कवर स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में तीन 50-मेगापिक्सल के सेंसर होने की संभावना जताई गई है, जो मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलिफोटो लेंस हो सकते हैं। फोन में 32-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 80W चार्जिंग केसाथ 5,900mAh बैटरी मिल सकती है।
TagsOnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन डिजाइन5 कैमरे8 इंच डिस्प्लेOnePlus Open 2 foldable phone design5 cameras8 inch displayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





