- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- टेक मार्केट में Dell...
प्रौद्योगिकी
टेक मार्केट में Dell का नया धमाका: Pro Essential 14 और 15 हुए लॉन्च
Tara Tandi
14 Oct 2026 6:04 PM IST

x
नई दिल्ली: Dell ने आज भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 लॉन्च कर दिए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 15 इंच वेरिएंट में आते है। इन लैपटॉप को कंपनी ने कई धांसू फीचर्स से लैस किया है। डेल के इन लैपटॉप में Intel Core Series 3 चिपसेट और AMD Ryzen 200 सीरीज को शामिल किया गया है। आइए Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Dell Pro Essential 14 की कीमत ₹85,500 और Dell Pro Essential 15 की कीमत ₹86,200 है। Essential 14 और Essential 15 बिक्री के लिए भारत में dellstore.com पर उपलब्ध हैं। ये लैपटॉप सेलेस्टियल ब्लू और प्लेटिनम सिल्वर में आते हैं।
Dell Pro Essential 14 में 14 इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जिसकी 400 निट्स ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Dell Pro Essential 15 में 15 इंच की 2.5K डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। Pro Essential 14 में Intel Core Series 3 चिपसेट और Essential 15 में AMD Ryzen 200 सीरीज दी गई है। इन दोनों में 64GB तक रैम और 1TB SSD मिलती है। इन लैपटॉप में एचडी/फुलएचडी IR कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में दो यूएसबी-सी, दो यूएसबी-ए, एचडीएमआई, ऑडियो जैक और RJ-45 ईथरनेट शामिल है। ये लैपटॉप MIL-810H स्टैंडर्ड के साथ आते हैं। इनमें EPEAT गोल्ड क्लाइमेट+ और एनर्जी स्टार जैसे सर्टिफिकेशन मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इन लैपटॉप में ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म मॉड्युल (TPM) है जो कि एक हार्डवेयर बेस्ड सिक्योरिटी चिप है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट रीडर या FHD IR कैमरा के जरिए बायोमैट्रिक लॉगिन मिलता है। यह मैकेनिकल कैमरा शटर से लैस है। इसके अलावा सिक्योरिटी लॉक स्लॉट दिया गया है।
Next Story





