प्रौद्योगिकी

MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा रेंज

Tara Tandi
18 May 2025 12:57 PM IST
MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा रेंज
x
MG Motor Windsor EV Pro टेक न्यूज़: बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में Windsor EV Pro को लॉन्च किया गया था। इसके लिए कंपनी को लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली थी।
इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी ने डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू कर दिया है। इससे कस्टमर्स को इसकी जल्द डिलीवरी शुरू होने का संकेत मिला है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है। MG Motor का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है।
इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में पेश किया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की सफलता से कंपनी ने EV के मार्केट में तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की योजना बनाई है। पिछले वर्ष दशहरा पर MG Motor ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें सेडान के समान कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसका का मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है।
Next Story