- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Decathlon ने लॉन्च की...
प्रौद्योगिकी
Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
Tara Tandi
24 Feb 2026 7:51 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Decathlon ने यूरोप के कई देशों में नई Stilus E Touring इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल कम्यूट और ऑफ रोड राइड दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Bosch Performance Line CX मिड ड्राइव मोटर दी गई है, जो 85Nm टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में Bosch PowerTube 750Wh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। यह पिछली Stilus E Touring डिजाइन पर आधारित है, लेकिन इसमें अपग्रेडेड कंपोनेंट और बेहतर राइड कम्फर्ट दिया गया है।
कीमत की बात करें तो फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसकी कीमत 3,299.99 यूरो रखी गई है, जो इंडिया में 3.53 लाख रुपये होते हैं। वहीं, नीदरलैंड्स में यह 3,349.99 यूरो में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने अन्य बाजारों के लिए उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Stilus E Touring में 6061 एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और इसे स्मॉल, मीडियम और लार्ज तीन साइज में पेश किया गया है। मीडियम साइज का वजन 26 किलोग्राम बताया गया है। लो स्टेप थ्रू फ्रेम डिजाइन शहरी राइडर्स के लिए चढ़ने उतरने को आसान बनाता है। बाइक में पांच असिस्टेंस मोड दिए गए हैं, जिनमें Eco और Turbo मोड शामिल हैं।
सस्पेंशन के लिए इसमें Suntour XCM32 ATB फोर्क दिया गया है, जिसमें 100mm ट्रैवल मिलता है। 29 इंच के Schwalbe Johnny Watts टायर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिए लगाए गए हैं। ड्राइवट्रेन में Shimano CUES 11 स्पीड सिस्टम दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए Shimano MT200 हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
नई ई-बाइक में Bosch Performance Line CX मिड ड्राइव मोटर दी गई है, जो 85Nm टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में Bosch PowerTube 750Wh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा, इसमें Bosch Kiox डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एडवांस नेविगेशन फीचर और eBike Lock फंक्शन शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप राइडर्स को बेहतर कंट्रोल और सिक्योरिटी देता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





