- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- डेटा लीक! 14 करोड़ से...
प्रौद्योगिकी
डेटा लीक! 14 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक, तुरंत करें ये काम
jantaserishta.com
25 Jan 2026 9:53 AM IST

x
दुनिया भर में करोड़ों लोगों का डाटा लीक हो गया है.
नई दिल्ली: जीमेल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम आदि का यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, हाल ही में 14.9 करोड़ यूनिक आईडी लॉगइन और पासवर्ड लीक होने का मामला सामना आया है. ये डेटा बिना किसी सिक्योरिटी और पासवर्ड के अवेलेबल है, जिसकी जानकारी WIRED ने अपनी रिपोर्ट में दी है.
जाने-माने सिक्योरिटी एनालिस्ट Jeremiah Fowler ने इस डेटाबेस का पता लगाया है. फाउलर के मुताबिक, ये लीक हुए रिकॉर्ड लगभग हर बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है.
लीक पासवर्ड से प्रभावित हुए ऐप की लिस्ट में फेसबकु, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, X (पहले Twitter) और कुछ डेटिंग ऐप्स का नाम शामिल है. इस लीक में स्ट्रीमिंग ऐप्स और एंटरटेनमेंट ऐप्स के नाम भी शामिल है, जिसमें Netflix, HBO Max, Disney Plus, and Roblox के नाम शामिल हैं.
ईमेल अकाउ्टस : फाउलर के मुताबिक, करीब 4.8 करोड़ जीमेल अकाउंटस, 40 लाख याहू अकाउंट्स, और 15 लाख आउटलुक अकाउंट का डेटा लीक हुआ है.
सोशल मीडिया : 1.7 करोड़ फेसबुक अकाउंट्स, 65 लाख इंस्टाग्राम अकाउंट और 780 हजार टिकटॉक अकाउंट की डिटेल्स लीक हुई है.
एंटरटेनमेंटः इस सेगमेंटमें करीब 34 लाख Netflix अकाउंट के लॉगइन और पासवर्ड लीक हुए हैं. इसमें डिज्नी प्लस समेत की और नाम शामिल है.
फाइनेंशियल और सरकारी अकाउंट्स की लिस्ट में 420 हजार लॉगइन डिटेल्स और पासवर्ड के नाम शामिल हैं.
ये डेटा कैसे लीक हुआ ?
फाउलर ने कहा है कि यह डेटाबेस इन्फोस्टेलर नाम के मैलवेयर ने क्रिएट किया है, जो एक तरह का खतरनाक सॉफ्टवेयर है. इसको ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह चुपचाप तरीके से डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं और लॉगइन व डिटेल्स को चोरी करते हैं.
फाउलर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब भी डेटा कलेक्ट या चोरी किया जाता है तो उसको कहीं स्टोर करना होता है. ऐसे क्लाउड पर डेटा स्टोर करना सबसे बेस्ट माना जाता है. इस खोज से पता चलता है कि साइबर हैकर्स का भी डेटा चोरी हो जाता है.
डेटा या पासवर्ड लीक होने पर अपने अकाउंट को कैसे बचाएं. इसके लिए कुछ खास ट्रिक्स का यूज किया जा सकता है.
अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग पासवर्ड का यूज करें. पासवर्ड बनाते समय कम से कम 12-16 कैरेक्टर का यूज करें.
लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर टू स्टेप वेरिफिकेशन्स की सुविधा मिलती है. टू स्टेप वेरिफिकेशन्स में मोबाइल नंबर पर OTP या फिर जीमेल पर OTP आता है.
Tagsपासवर्ड लीकयूनिक लॉगइन14.9 करोड़ अकाउंट्स का पासवर्डPassword leakunique loginpassword of 14.9 crore accounts
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





