प्रौद्योगिकी

आईफोन 14 प्रो मॉडल के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार: एप्पल

jantaserishta.com
7 Nov 2022 12:18 PM IST
आईफोन 14 प्रो मॉडल के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार: एप्पल
x
क्यूपर्टिनो (आईएएनएस)| लोगों द्वारा उच्च-स्तरीय नए आईफोन की उपलब्धता नहीं होने की शिकायत के बीच, एप्पल ने घोषणा की है कि उसे पहले की अपेक्षा कम शिपमेंट की उम्मीद है और ग्राहकों को अपने नए उपकरणों को प्राप्त करने के लिए अधिक समय तक इंतजार करना होगा। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों ने चीन के झेंग्झौ में मुख्य आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स असेंबली फैसिलिटी को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है।
यह फैसिलिटी वर्तमान में काफी कम क्षमता पर काम कर रही है।
टेक दिग्गज ने रविवार देर रात एक बयान में कहा, "जैसा कि हमने कोविड-19 महामारी के दौरान किया है, हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।"
कंपनी ने कहा, "हम हर कर्मचारी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए सामान्य उत्पादन स्तर पर लौटने के लिए अपने आपूर्तिकर्ता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
आईफोन 14 प्रो मॉडल की मांग नए हैंडसेट बनाने की अपनी क्षमता को पहले ही पार कर चुकी है।
निवेश बैंक यूबीएस के विश्लेषक डेविड वोग्ट ने 30 देशों में आईफोन की उपलब्धता को ट्रैक करने वाली जानकारी का उपयोग कर एप्पल के प्रो स्मार्टफोन की प्रतीक्षा समय की जांच की।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स का वेटिंग टाइम पांच से 25 दिनों तक बढ़ गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story