- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- X: बॉट्स का इस्तेमाल...
प्रौद्योगिकी
X: बॉट्स का इस्तेमाल कर क्रिएटर्स कमा रहे एक्स पर पैसा, एलन मस्क ने रोका विज्ञापन राजस्व शेयरिंग
jantaserishta.com
27 April 2024 11:43 AM IST

x
नई दिल्ली: एलन मस्क ने शनिवार को धमकी दी कि स्पैम लाइक, रिप्लाई और डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के लिए बॉट्स के इस्तेमाल की जांच होने तक कुछ क्रिएटर्स के लिए विज्ञापन राजस्व शेयरिंग रोक दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोग विज्ञापन से ज्यादा पैसे कमाने के लिए एक्स प्लेटफार्म पर स्पैमिंग कर रहे हैं। एक पोस्ट में, टेक अरबपति ने कहा कि क्रिएटर पेआउट्स का उद्देश्य एक्स पर हाई-क्वालिटी कंटेंट को प्रोत्साहित करना है। ''कुछ मामलों में हम इसका ठीक उल्टा देख रहे हैं, जहां लोग विज्ञापन से पैसा कमाने के लिए सिस्टम को स्पैम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।''
मस्क ने कहा कि ऐसे क्रिएटर्स के लिए विज्ञापन राजस्व शेयरिंग को रोक दिया जाएगा। एक्स नियमित आधार पर क्रिएटर्स को भुगतान करता है। लेकिन आजकल अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और पोर्न बॉट्स की बढ़ोतरी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।
मस्क के मुताबिक, बड़े बॉट ऑपरेशन चलाने वाले लोग कंटेंट क्वालिटी को काफी हद तक कम कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस महीने की शुरुआत में बॉट्स हटाने की कवायद शुरू कर दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





