प्रौद्योगिकी

Coolpad Cool 20s: स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
13 Jun 2022 2:01 PM IST
Coolpad Cool 20s: स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: Coolpad Cool 20s को पेश कर दिया गया है. ये कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस है. इससे पहले कंपनी ने Cool 20 Pro को Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था. अब कंपनी ने अपना नया 5G-रेडी फोन Coolpad Cool 20s को लॉन्च कर दिया है.

Coolpad Cool 20s में 6.58-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है. ये टियरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है. इसमें Full HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
इस स्मार्टफोन के रियर में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. इस फोन में Dimensity 700 प्रोसेसर का यूज कंपनी ने किया गया है. ये 4GBGB / 6GB / 8GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है.
इस फोन में 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज दी गई है. इस डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी दी गई जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Coolpad Cool 20s फोन Android 11 OS बेस्ड Cool OS 2.0 पर काम करता है.
इस डिवाइस में डुअल सिम, 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Coolpad Cool 20s को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,500 रुपये)से शुरू होती है. इस स्मार्टफोन को Firefly Black, Moon Shadow White और Azure Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया. इसके भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story