- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 5000mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले CMF Phone 2 Pro पर आया तगड़ा डिस्काउंट
Tara Tandi
10 Jun 2025 7:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Nothing ने इस साल अप्रैल में CMF Phone 2 Pro लॉन्च किया था। अगर आप CMF Phone 2 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। जी हां विजय सेल्स पर CMF Phone 2 Pro पर धांसू ऑफर मिल रहा है। इस वक्त बैंक डिस्काउंट के साथ तगड़े ऑफर का लाभ पा सकते हैं। आइए CMF Phone 2 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
CMF Phone 2 Pro Offers, Price
CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (3,000 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,099 रुपये हो जाएगी।
CMF Phone 2 Pro Specifications
CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है। Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.88 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
Tags50MP कैमरा5000mAh बैटरीCMF Phone 2 Proतगड़ा डिस्काउंट50MP camera5000mAh batteryhuge discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





