प्रौद्योगिकी

ऑटोपायलट सिस्टम से जुड़ी दुर्घटना मामले में टेस्ला को क्लीन चिट

jantaserishta.com
11 Feb 2023 12:30 PM IST
ऑटोपायलट सिस्टम से जुड़ी दुर्घटना मामले में टेस्ला को क्लीन चिट
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला को 2021 में टेस्ला मॉडल एस ऑटोपायलट सिस्टम से जुड़ी दुर्घटना में यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) से क्लीन चिट मिल गई है। अमेरिकी परिवहन एजेंसी ने निर्धारित किया कि इलेक्ट्रिक वाहन दुर्घटना का संभावित कारण अत्यधिक गति और चालक द्वारा कार पर से नियंत्रण खोना रहा।
सुरक्षा बोर्ड ने रिपोर्ट में कहा, यह दुर्घटना ड्राइवर के शराब के नशे में होने के कारण हुई। इसके चलते कार पेड़ से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई।
जांच कर रही एनटीएसबी ने कहा कि दुर्घटना के वक्त ऑटोपायलट उपयोग में नहीं था। सिस्टम को प्रोग्राम नहीं किया गया था।
इस बीच, यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) टेस्ला के सीईओ मस्क द्वारा किए गए सेल्फ-ड्राइविंग दावों की जांच कर रहा है।
एसईसी जांच यह निर्धारित करने के लिए है कि क्या इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने अपने फुल-सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) और ऑटोपायलट सॉफ्वेयर को बढ़ावा देने में नियमों का उल्लंघन किया है।
पिछले साल सितंबर में, इलेक्ट्रिक कार निर्माता पर यह कहते हुए मुकदमा दायर किया गया कि कंपनी और उसके सीईओ ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर की भ्रामक मार्केटिंग कर रहे हैं।
विवादास्पद ऑटोपायलट एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट्स सिस्टम जांच के दायरे में आ गई।
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एनएचटीएसए) ने अपनी जांच को प्रारंभिक मूल्यांकन से एक इंजीनियरिंग विश्लेषण में अपग्रेड किया। इसमें टेस्ला को ऑटोपायलट सहित 830,000 वाहनों की जांच के हिस्से के रूप में अपने केबिन कैमरे के बारे में सवालों के जवाब देने के लिए कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story