प्रौद्योगिकी

2024 के 11 महीनों में चीन का स्मार्टफोन उत्पादन 9.3% बढ़ा

jantaserishta.com
3 Jan 2025 5:39 PM IST
2024 के 11 महीनों में चीन का स्मार्टफोन उत्पादन 9.3% बढ़ा
x
बीजिंग: चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जनवरी से नवंबर 2024 तक चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई और बड़े इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि से 12.2% की वृद्धि हुई।
मुख्य उत्पादों में, मोबाइल फोन का उत्पादन 1 अरब 50 करोड़ 40 लाख यूनिट था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 8.9% की वृद्धि रही, जिसमें से 1 अरब 11 करोड़ 70 लाख स्मार्टफोन का उत्पादन किया गया, जो 9.3% की वृद्धि रही।
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2024 तक बड़े इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने 1 अरब 44 करोड़ 50 लाख युआन की परिचालन आय हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.2% की वृद्धि रही और 5 खरब 65 अरब 30 करोड़ युआन का कुल लाभ है, जो 2.9% की वृद्धि है। दक्षता स्थिर है और इसमें सुधार हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story