- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- इस साल के शुरू में...
प्रौद्योगिकी
इस साल के शुरू में चीनी आर्थिक संचालन का अच्छा प्रदर्शन नजर आया
SHIDDHANT
17 March 2026 7:53 PM IST

x
Beijing बीजिंग। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 16 मार्च को इस साल के पहले दो महीनों में चीनी आर्थिक विकास के मुख्य आंकड़े जारी किए। उद्योग, उपभोग, निवेश और विदेश व्यापार के सूचकांक में स्पष्ट सुधार नजर आया है, जिससे इस साल के वृद्धि लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेहतर नींव रखी है। आंकड़ों के अनुसार, इस जनवरी और फरवरी में उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 6.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई। सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की फुटकर बिक्री 2.8 प्रतिशत बढ़ी और सेवा उपभोग 5.6 प्रतिशत बढ़ा। बुनियादी संस्थापन के निवेश में 11.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र कॉलेज के प्रोफेसर वांग श्याओसुंग ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव की वृद्धि के बीच चीनी आर्थिक प्रदर्शन स्थिर रहा। उसका मुख्य कारण चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार और लचीलापन है। उसकी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अलावा लंबे समय से चीन सरकार ने गुणवत्ता विकास के लिए श्रृंखलात्मक लक्षित नीतियां प्रस्तुत की हैं, जिससे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।
उल्लेखनीय बात है कि इस साल के पहले दो महीनों में चीन के हाई टेक विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 13.1 प्रतिशत बढ़ा, जो आम उद्योग की तुलना में करीब दो गुने से अधिक है। थ्री डी प्रिंटिंग सामान और औद्योगिक रोबोट के उत्पादन में अलग-अलग तौर पर 54.1 प्रतिशत और 31.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सृजन से केंद्रित वृद्धि का मॉडल न सिर्फ चीनी आर्थिक ढांचे के समायोजन को बढ़ाता है, बल्कि विभिन्न देशों के व्यवसायों की उन्नति के लिए भी मददगार है।
गौतरलब है कि विश्व में व्यापारिक संरक्षणवाद बढ़ने के बावजूद पहले दो महीनों के दौरान चीनी वस्तुओं के आयात निर्यात में 18.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। खास बात है कि चीन का आयात साल दर साल 17.1 प्रतिशत बढ़ा। इससे जाहिर है कि चीन की घरेलू मांग बढ़ रही है और चीन अपने बाजार से विभिन्न देशों के उद्यमों के लिए वाणिज्यिक मौके प्रदान कर रहा है। स्थानीय विश्लेषकों के विचार में 15वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यांवयन के साथ चीन का गुणवत्ता विकास विश्व के लिए अधिक खुशखबरी लाएगा।
Tagsचीन अर्थव्यवस्थाऔद्योगिक उत्पादनहाई टेक विनिर्माणनिवेश वृद्धिविदेशी व्यापारआयात निर्यातघरेलू मांग15वीं पंचवर्षीय योजनाआर्थिक स्थिरतानवाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





