- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ChatGPT मेकर OpenAI ने...
प्रौद्योगिकी
ChatGPT मेकर OpenAI ने टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया, भारत में बनेगा AI डेटा सेंटर
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:22 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली OpenAI ने भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। भारत में AI डेटा सेंटर बनाने के लिए इस अमेरिकी कंपनी ने Tata Group के साथ पार्टनरशिप की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के HyperVault डेटा सेंटर बिजनेस की पहली कस्टमर OpenAI है।
राजधानी दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान OpenAI ने बताया है कि इस वर्ष वह मुंबई और बेंगलुरु में नए ऑफिस खोलेगी। दुनिया भर में इस्तेमाल किए जाने वाले AI चैटबॉट ChatGPT को बनाने वाली इस कंपनी का मौजूदा ऑफिस नई दिल्ली में है। कंपनी ने बताया कि भारत में नए ऑफिस से उसे अपने यूजर्स और पार्टनर्स की जरूरत को बेहतर तरीके से पूरा करने में आसानी होगी। हाल ही में OpenAI ने JioHotstar, Pine Labs, MakeMyTrip और PhonePe जैसी भारतीय कंपनियों के साथ टाई-अप किया है।
टाटा ग्रुप की योजना आगामी वर्षों में अपने वर्कर्स के लिए ChatGPT Enterprise को उपलब्ध कराने की है। इसकी शुरुआत TCS के वर्कर्स से की जाएगी। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर TCS ने AI से जुड़े सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट के लिए OpenAI के Codex का इस्तेमाल करने की तैयारी की है। OpenAI ने कहा, "AI के इस्तेमाल में भारत पहले ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में टेक से जुड़े टैलेंट और सरकार के मजबूत समर्थन से इस इंडस्ट्री को मजबूत किया जा सकेगा। भारत में इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और लोकल पार्टनरशिप्स को बनाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं।"
पिछले कुछ वर्षों में अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने वाली OpenAI ने बताया कि भारत में ChatGPT के साप्ताहिक यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है। टाटा ग्रुप के साथ बनने वाली कंपनी के डेटा सेंटर की शुरुआत 100 मेगावॉट की कैपेसिटी से होगी। इस कैपेसिटी को एक गीगावॉट तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे कंपनी के एडवांस्ड मॉडल्स को देश में सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकेगा। भारत में OpenAI ने अपने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भी पेश करने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत TCS से की जाएगी। कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबद, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज और पर्ल एकेडमी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ भी टाई-अप किया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





