- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ChatGPT में आया...
प्रौद्योगिकी
ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर
Tara Tandi
11 March 2026 8:06 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OpenAI ने नया AI मॉडल GPT-5.4 पेश कर दिया है। यह स्प्रेडशीट, डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन से संबंधित मुश्किल प्रोफेशनल टास्क को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। GPT-5.4 में रीजनिंग, कोडिंग और ऑफिस के टास्क में सुधार किए गए हैं। यह मॉडल OpenAI का पहला ऐसा मॉडल है जिसमें कंप्यूटर उपयोग के लिए इन बिल्ट कैपेसिटी है। इससे AI सिस्टम यूजर्स की ओर से कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकता है और कई ऐप्लिकेशन पर काम कर सकता है। आइए GPT-5.4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ChatGPT करेगा इंसान की जगह काम
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल अब सिर्फ सवालों के जबाव देने और टेक्स्ट जनरेट करने से काफी आगे बढ़ रहे हैं। इसी तर्ज पर कंपनियां अब ऐसे सिस्टम बनाने का प्रयास कर रही हैं जो कंप्यूटर पर ठीक उसी प्रकार काम कर सकें जैसे कोई इंसान करता है। GPT-5.4 ऐसा कोड जनरेट कर सकता है जो इसे कंप्यूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कीबोर्ड और माउस कमांड भेज सकता है और स्क्रीन पर क्या हो रहा है, यह समझने के लिए स्क्रीनशॉट पर रिस्पॉन्स दे सकता है। इससे AI सिस्टम यह पहचान सकता है कि आगे क्या करने की जरूरत है और कई सॉफ्टवेयर टूल पर काम कर सकता है।
वर्तमान में एआई कंपनियां ऐसे सिस्टम तैयार कर रही हैं जो डिजिटल एजेंट की तरह काम कर सकें और ऑनलाइन या एप्लिकेशन के अंदर टास्क पूरा कर सकें। ऐसे कई टूल सामने भी आए हैं, जिनमें ऐसे सिस्टम भी शामिल हैं जो कंप्यूटर को कंट्रोल करके ऑनलाइन प्रोडक्ट सर्च करना या खाने के लिए सामान खरीदना आदि कर सकते हैं। OpenAI ने GPT-5.4 थिंकिंग मॉडल का एक रीजनिंग फोकस्ड वर्जन भी पेश किया है। यह वर्जन ChatGPT में रोल आउट किया जा रहा है। यह मॉडल उन सवालों के जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें जवाब तक पहुंचने से पहले कई फेज होते हैं। ChatGPT के अंदर GPT-5.4 थिंकिंग यह दिखा सकता है कि यह किसी मुश्किल काम को कैसे कर सकता है। यूजर्स मॉडल द्वारा रिस्पॉन्स जनरेट करने के दौरान प्रोसेस को फिर से शुरू करने के बजाय अपने रिक्वेस्ट को मैनेज भी कर सकेंगे। यह नया मॉडल दिखाता है कि AI टूल्स अब केवल प्रॉम्प्ट के जवाब देने के बजाय सॉफ्टवेयर के अंदर ही काम करने के लिए डिजाइन हो रहे हैं।
GPT-5.4 की उपलब्धता
GPT-5.4 थिंकिंग ChatGPT वेब ऐप और एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध है। OpenAI का कहना है कि ऐप के आईओएस वर्जन के लिए सपोर्ट जल्द ही उपलब्ध होगा। GPT-5.4 Thinking मॉडल को ChatGPT के Plus, Team और Pro प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया जा रहा है। OpenAI इसके अलावा GPT-5.4 Pro भी जारी कर रहा है जो कि मुश्किल टास्क को मैनेज करने के लिए बनाया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





