- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp ग्रुप में...

x
नई दिल्ली: WhatsApp एक लगातार अपडेट होने वाला प्लेटफॉर्म है और अब जल्द ही उसमें नया फीचर शामिल होने जा रहा है. इसकी मदद से यूजर्स को टाइम सेविंग में मदद मिलेगी. दरअसल, वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo ने इस फीचर की जानकारी दी है.
wabetainfo के मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही ग्रुप चैट में एक नया ऑप्शन देखने को मिलेगा. इसमें यूजर्स चैटिंग के दौरान एक सिंगल क्लिक से किसी भी नए पार्टिसिपेंट को एड कर सकता है.
रिपोर्ट्स में एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें वॉट्सऐप ग्रुप में ऊपर की तरफ Add Participants नाम का ऑप्शन नजर आ रहा है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से ग्रुप में नए यूजर्स को शामिल कर सकेंगे.
यह फीचर अभी बीटा वर्जन है और उस पर कुछ टेस्टिंग भी जारी है. कुछ यूजर्स को यह फीचर टेस्टिंग के लिए भी दिया है. सभी परीक्षण पूरे होने के बाद इसे स्टेबल वर्जन में जारी कर दिया जाएगा. हालांकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशइयल ऐलान नहीं किया है.
TagsWhatsApp न्यूज़WhatsApp अपडेटWhatsApp फीचरWhatsApp ग्रुपWhatsApp NewsWhatsApp UpdateWhatsApp FeaturesWhatsApp Groups
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





