- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AI नहीं सीखा तो...
प्रौद्योगिकी
AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
Tara Tandi
20 Feb 2026 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी:Accenture ने अपने कर्मचारियों के लिए AI टूल्स के यूज को प्रमोशन प्रोसेस से जोड़ना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब सीनियर मैनेजर्स और एसोसिएट डायरेक्टर्स के AI टूल्स यूजेज को मॉनिटर कर रही है और लीडरशिप रोल के प्रमोशन में इसे एक अहम फैक्टर माना जाएगा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को टॉप लेवल पोजिशन पर जाना है, उनके लिए AI का “रेगुलर एडॉप्शन” जरूरी होगा।
Technology टेक्नोलॉजी: Financial Times द्वारा देखे गए एक इंटरनल ईमेल के अनुसार, इस महीने से कंपनी ने कुछ सीनियर कर्मचारियों के वीकली AI टूल लॉग-इन डेटा को ट्रैक करना शुरू किया है। ईमेल में कहा गया है कि कंपनी के प्रमुख AI टूल्स का इस्तेमाल इस गर्मी होने वाली लीडरशिप प्रमोशन चर्चा में एक विजिबल इनपुट होगा। Accenture का कहना है कि उसके 5.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी जेनरेटिव AI में ट्रेन हो चुके हैं।
कंपनी जिन टूल्स पर जोर दे रही है उनमें AI Refinery और SynOps शामिल हैं। Accenture के मुताबिक AI Refinery कंपनियों को रॉ AI टेक्नोलॉजी को बिजनेस सॉल्यूशन में बदलने में मदद करता है, जबकि SynOps डेटा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और टैलेंट के साथ मिलकर बिजनेस ऑपरेशन को ऑप्टिमाइज करने वाला ह्यूमन मशीन इंजन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंसल्टिंग इंडस्ट्री के लिए सीनियर कर्मचारियों को AI अपनाने के लिए तैयार करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
Big Four अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म्स के तीन अधिकारियों ने FT को बताया कि जूनियर स्टाफ की तुलना में सीनियर मैनेजर और पार्टनर AI टूल्स अपनाने में ज्यादा हिचकिचा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लीडिंग टीमों को “carrot and stick” अप्रोच अपनानी पड़ रही है। वहीं Accenture के एक जानकार व्यक्ति ने कहा कि अगर उन पर यह नीति लागू होती तो वे तुरंत इस्तीफा दे देते। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के टूल्स की उपयोगिता पर भी सवाल उठाए हैं।
हालांकि यह नीति 12 यूरोपीय देशों के कर्मचारियों और अमेरिका के फेडरल कॉन्ट्रैक्ट संभालने वाली यूनिट पर लागू नहीं होगी। Accenture के दुनियाभर में करीब 8 लाख कर्मचारी हैं। कंपनी फिलहाल अपनी बड़ी रीऑर्गनाइजेशन प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है, जिसके तहत स्ट्रैटेजी, कंसल्टिंग, क्रिएटिव, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन यूनिट को मिलाकर “Reinvention Services” नाम का नया डिवीजन बनाया गया है।
CEO जूली स्वीट पहले ही कह चुकी हैं कि जो कर्मचारी AI युग के साथ खुद को ढाल नहीं पाएंगे, उन्हें कंपनी से बाहर किया जा सकता है। हाल ही में Accenture ने लंदन आधारित AI स्टार्टअप Faculty का अधिग्रहण भी किया है, ताकि AI आधारित बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





