- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BYD ने बड़ी बैटरी के...
प्रौद्योगिकी
BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इससे फास्ट चार्जिंग मिलती है और इसका चार्जिंग का पीक रेट 220 Kw का है। इसमें बड़ी बैटरी के बावजूद 10 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग में लगभग 25 मिनट लगते हैं।
Atto 3 Evo के केबिन में भी कुछ अपग्रेड हुए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हीकल के आगे 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसके केबिन के सेंटर में 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन है जो बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Google सर्विसेज को इंटीग्रेट करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को BYD के e-Platform 3.0 पर बनाया गया है। इसमें 490 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और रियर सीट्स को फोल्ड करने पर यह लगभग 1,360 लीटर का हो सकता है।
भारत में पिछले वर्ष BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। इसे दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp का पावर आउटपुट और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





