प्रौद्योगिकी

10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

Tara Tandi
25 July 2026 7:55 PM IST
10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
x
नई दिल्ली: Vivo X300 Pro कंपनी का वह फ्लैगशिप फोन है जो अपने कैमरा के लिए सैकड़ों सुर्खियां बटौर चुका है। इसके अलावा फोन कई धांसू हार्डवेयर फीचर्स के साथ आता है। Vivo X300 Pro के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo X300 Pro में विशाल बैटरी दी गई है जो इसे दिनभर का बैकअप दे सकती है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार
से।
Vivo X300 Pro Discount Price Offer
Vivo X300 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,19,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन को 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन को कंपनी ने 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन हाल ही में इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये बढ़ गई है। लेकिन चिंता न करें, आप एक छोटा सा बैंक ऑफर लगाकर इसे 10 हजार सस्ते में पा सकते हैं।
Vivo X300 Pro को अगर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI या नॉन EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI या नॉन EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस तरह से फोन को एमआरपी से 10 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo X300 Pro Specifications
Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।
X300 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.75 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 226 ग्राम है।
Next Story