- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 3750 रुपये सस्ती कीमत...
प्रौद्योगिकी
3750 रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला ये Realme स्मार्टफोन
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme के इस साल मार्च में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme P3 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत शामिल है। अतिरिक्त बचत के लिए ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं। P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Realme P3 Ultra 5G के डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P3 Ultra 5G Discount & Offers
Realme P3 Ultra 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि मार्च 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो आईडीएफसी फर्स्ट पावर वुमेन प्लेटिनियम एंड सिग्नेचर डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 17,850 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह फोन 3,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Realme P3 Ultra 5G Specifications
Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के मामले में P3 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.10 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 7.38 मिमी और वजन 183 ग्राम है।
Tags3750 रुपये सस्ती कीमतखरीदें 6000mAh बैटरी50MP कैमराRealme स्मार्टफोन3750 rupees cheap pricebuy 6000mAh battery50MP cameraRealme smartphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





