प्रौद्योगिकी

₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

Tara Tandi
6 Sept 2026 5:56 PM IST
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
x
नई दिल्ली: Vivo S2 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन एक चर्चित मोबाइल रहा है जिसे अभी भी डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट पर फोन को 2 हजार रुपये से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। 7050mAh की बैटरी इसमें दी गई है। ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68, IP69 डुअल रेटिंग इसमें दी गई है। आइए जानते हैं Vivo S2 के डिस्काउंट ऑफर
के बारे में विस्तार से।
Vivo S2 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 70,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 37 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,995 रुपये रह जाती है, जो कि इसका लॉन्च प्राइस भी रहा है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 26 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा।
Vivo S2 को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन 2250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 9 महीने की किश्तों में इसे मात्र 4999 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया है। यानी एक्स्ट्रा चार्ज से आप बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 में डुअल 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।
Next Story