- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 5000mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर 4000 रुपये सस्ता
Tara Tandi
6 Jun 2025 7:18 PM IST

x
Realme टेक न्यूज़: 15 हजार रुपये से कम बजट है और Realme का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Narzo 70 Turbo 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट वर्तमान में Narzo 70 Turbo 5G पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत प्रदान कर रही है। अगर ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देते हैं तो कम दामों में फोन को अपना बना सकते हैं। यहां हम आपको Realme Narzo 70 Turbo 5G पर मिलने वाले डील से लेकर ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme Narzo 70 Turbo 5G Discount & Price
Realme Narzo 70 Turbo 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,920 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,920 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 13,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।
Realme Narzo 70 Turbo 5G Specifications
Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5 पर काम करता है। यह रेन वॉटर स्मार्ट टच फीचर से लैस है, जिससे फोन की डिस्प्ले उंगलियां गीली होने पर भी रिस्पॉन्स करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 70 Turbo 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tags50MP कैमरा5000mAh बैटरीRealme फोन खरीदेंफ्लिपकार्ट 4000 रुपये सस्ता50MP camera5000mAh batterybuy Realme phoneFlipkart 4000 rupees cheaperजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





