- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- एक स्मार्टफोन खरीदने...
प्रौद्योगिकी
एक स्मार्टफोन खरीदने पर दूसरा मिल रहा बिलकुल फ्री, Control Z की होली सेल में गजब ऑफर
Tara Tandi
11 March 2026 8:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Control Z की स्पेशल होली सेल चल रही है। यह सेल 4 मार्च से शुरू हुई और 12 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इस सेल में वेबसाइट और चुनिंदा कंट्रोल जेड रिटेल स्टोर्स पर बाय वन गेट वन फ्री का ऑफर चल रहा है। इस फेस्टिवल सेल के तहत ग्राहकों को रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदारी पर एक फ्री स्मार्टफोन मिलेगा। स्पेशल ऑनलाइन डील्स के साथ-साथ स्टोर्स में भी एक बड़ा प्रमोशल कैंपेन चल रहा है, जिसके जरिए फेस्टिवल सीजन के दौरान देशभर में ग्राहकों को लाभ पहुंचाना है। आइए Control Z की स्पेशल होली सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऑनलाइन ऑफर में ये स्मार्टफोन मिलेंगे फ्री:
Realme C61 फ्री पाने के लिए 15,000 से 19,999 तक खरीदारी करनी होगी। Realme C63 5G मुफ्त चाहिए तो 20,000 से 29,999 तक खरीदारी करनी होगी। वहीं 30,000 से 39,999 रुपये की खरीदारी पर Realme 14X मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा iPhone 13 Pro, iPhone 14 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 14 Pro Max या iPhone 15 Pro Max जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक स्पेशल ऑनलाइन ऑफर के तहत Realme C61 फ्री मिलेगा। यह सेल 12 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 14 वाले कंट्रोल Z के स्टोर पर स्पेशल वन डे इन स्टोर के साथ समाप्त होगी। यह ऑफर सिर्फ पहले 50 ग्राहकों तक सीमित है, सभी डिवाइस तय स्टोर कीमतों पर बेचे जाएंगे और पात्र ग्राहकों को ऑनलाइन ऑफर के समान स्लैब-बेस्ड फ्री स्मार्टफोन मिलेंगे।
रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदने का तगड़ा मौका:वेबसाइट पर BOGO ऑफर 4-12 मार्च 2026 तक रहेगा। स्लैब-बेस्ड खरीदारी पर निश्चित तौर पर फ्री स्मार्टफोन मिलेगा। प्रीमियम iPhone मॉडल पर स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। कंट्रोल Z अपनी एक्सटेंडेड होली मेगा ड्रॉप के साथ भारत में ग्राहकों को शानदार कीमतों पर प्रीमियम डिवाइस प्रदान करने के साथ-साथ आकर्षक रिवार्ड को एक साथ लाकर होली के त्योहार को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





