- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor Power 2 में मिल...
प्रौद्योगिकी
Honor Power 2 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Tara Tandi
27 Dec 2025 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Power सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Power 2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। यह Honor Power की जगह ले सकता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर कंपनी के एक नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Honor Power 2 हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड MagicOS दिया जा सकता है। MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट में 3.40 GHz पर एक प्राइम कोर, 3.20 GHz पर तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 2.20 GHz पर चार एफिशिएंसी कोर्स हैं। इसे सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 1,728 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,762 प्वाइंट का स्कोर मिला है।
हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि Honor Power 2 में 6.79 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Honor Power 2 की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन को 9,886 mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के बावजूद इसकी थिकनेस लगभग 8 mm की हो सकती है। Honor Power में 8,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic V6 में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगस्त में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





