प्रौद्योगिकी

Oppo F33 5G पर बंपर छूट: Great Indian Festival से पहले ही गिरा दाम

Tara Tandi
28 Sept 2026 10:59 AM IST
Oppo F33 5G पर बंपर छूट: Great Indian Festival से पहले ही गिरा दाम
x
नई दिल्ली: Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान Oppo F33 5G स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन को 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जून में में इसकी कीमत में बढ़ोतरी भी हुई। अब, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में इसे बैंक ऑफर के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को टारगेट करता है।
Oppo F33 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 34,999 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, यदि ग्राहक किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो वेरिएंट के हिसाब फ्लैट 10% डिस्काउंट मिल सकता है। जिससे इन तीनों वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत क्रमश: 31,499 रुपये, 33,298 रुपये और 35,999 रुपये हो जाती है। फोन को No Cost EMI पर खरीदने के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
Oppo F33 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन की मोटाई 8mm है और इसका वजन करीब 189 ग्राम है। डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo F33 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Next Story