- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- मात्र 21 हजार में अपनी...
प्रौद्योगिकी
मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी
Tara Tandi
26 Feb 2026 7:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ईवी Tata Punch EV Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी को टाटा मोटर्स की वेबसाइट से ऑनलाइन और डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। Punch EV Facelift की की डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू हो सकती है। यहां हम आपको Tata Punch EV Facelift की कीमत और उसकी बुकिंग से लेकर रेंज और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Tata Punch EV Facelift Price
कीमत की बात की जाए तो Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। हालांकि, ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं, जिनमें बाद में बदलाव हो सकता है।
Tata Punch EV Facelift कैसे करें बुक
Tata Punch EV Facelift को ऑनलाइन टाटा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है।
इसके लिए आपको मेन पेज पर जाने के बाद बुक नाउ पर क्लिक करना है और आगे बढ़ना है।
उसके बाद आपको कलर ऑप्शन, वेरिएंट आदि का चयन करना है।
फिर अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है। उसके बाद फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी कोड को दर्ज करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है।
अब आपको नाम, उपनाम, ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद नियमों और शर्तों पर टिक करते हुए सब्मिट पर क्लिक करना है।
उसके बाद अपना पता दर्ज करना है और पिन कोड दर्ज करना है।
फिर आपको उस डीलरशिप का चयन करना है, जिससे आप कार बुक करना चाहते हैं।
फिर अपना PAN कार्ड दर्ज करना है।
आगे बढ़कर पेमेंट मोड के जरिए 21,000 रुपये का भुगतान करना है। अब आपकी कार बुक हो जाएगी।
Tata Punch EV Facelift Range
Tata Punch EV Facelift में दो बैटरी पैक 30kWh और 40kWh के विकल्प मिलते हैं। वहीं रेंज की बात करें तो 30kWh की रेंज 260 किमी और 40kWh की बैटरी 335 किमी है। टाटा मोटर्स Punch EV Facelift के साथ Baas या बैटरी एस ए सर्विस का विकल्प प्रदान करती है। इस सर्विस के साथ एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये हो जाती है, जिसमें बैटरी ईएमआई 2.6 रुपये प्रति किमी हो जाती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





