प्रौद्योगिकी

एनिमेटेड टीवी सीरीज के लिए साउंडट्रैक रिलीज करेगा बीटीएस

jantaserishta.com
16 April 2023 5:29 PM IST
एनिमेटेड टीवी सीरीज के लिए साउंडट्रैक रिलीज करेगा बीटीएस
x
सोल (आईएएनएस)| साउथ कोरियन पॉप सुपरग्रुप बीटीएस अगले महीने जारी होने वाली एक कोरियाई टीवी एनिमेशन सीरीज के ओरिजनल साउंडट्रैक के लिए थीम सॉन्ग रिलीज करेगा। योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, जून में 'येट टू कम' के बाद से यह एक टीम के रूप में बीटीएस की ओर से पहली रिलीज होगी।
14 मई को एसबीएस चैनल पर प्रीमियर के लिए सेट किया गया 'बैशन' एक 3डी एनिमेशन सीरीज है, जो एक नए सुपरहीरो की कहानी है। सुपरहीरो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले खलनायक की तलाश करता है और पृथ्वी को बचाकर रियल हीरो के रुप में उभरता है।
इसमें कहा गया है, बीटीएस से उम्मीद की जाती है कि वह थीम सॉन्ग में सीरीज के इमोशन्स और एक्शन सीन्स को जोड़ेंगे और दर्शकों के लिए इसे प्रभावशाली बनाएंगे।
साथ ही ओरिजनल साउंडट्रैक में भाग लेने वाले के-पॉप गर्ल ग्रुप ले सेराफिम और एकल कलाकार हेइज और एलेक्सा होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story