- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BSNL का धमाकेदार...
प्रौद्योगिकी
BSNL का धमाकेदार प्लान, 100 रुपये से कम में रोज 2GB डेटा
Tara Tandi
18 Sept 2025 1:17 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है जिसके तहत अब यूजर्स को कंपनी के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान और भी सस्ते मिलेंगे।
जी हाँ, कंपनी सीमित समय के लिए अपने कुछ प्रीपेड प्लान पर डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में ग्राहकों को रिचार्ज पर 38 रुपये तक की बचत होगी। हालाँकि, यह ऑफर 15 सितंबर 2025 से शुरू हुआ है और 15 अक्टूबर 2025 तक ही वैध है। यानी अब आपको बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान और भी सस्ते मिलेंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं कि वो प्लान कौन से हैं...
किस प्लान पर मिल रही है छूट?
दरअसल, हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि बीएसएनएल अपने तीन प्रीपेड पैक पर 2% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इनमें ₹199 वाला प्लान, ₹485 वाला प्लान और ₹1999 वाला प्लान शामिल है। जिसके साथ कंपनी ने यह भी लिखा है कि हर रिचार्ज पर पैसे बचाएँ। तो आइए जानते हैं अब कौन सा रिचार्ज आपको कितना पड़ेगा सस्ता...
कौन सा रिचार्ज प्लान सस्ता?
डिस्काउंट के बाद, 199 रुपये वाले प्लान पर लगभग 3.8 रुपये की बचत होगी।
डिस्काउंट के बाद, 485 रुपये वाले प्लान पर लगभग 9.6 रुपये की बचत होगी।
डिस्काउंट के बाद, ₹1999 वाले प्लान पर कुल 38 रुपये की बचत होगी।
यानी, सबसे ज़्यादा फ़ायदा लंबी वैधता वाले ₹1999 वाले पैक पर ही मिल रहा है। मासिक रिचार्ज पर आपको ज़्यादा छूट नहीं मिलेगी। बीएसएनएल पहले से ही निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफ़ी सस्ते प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है।
हाल ही में कंपनी ने सिर्फ़ 1 रुपये में नए सिम कार्ड का शानदार ऑफर भी पेश किया था। ऐसे में कंपनी नए यूज़र्स को अपने साथ जोड़ने के लिए लगातार नए-नए ऑफर पेश कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएनएल दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में भी अपनी 5G सेवा शुरू कर सकता है।
TagsBSNL धमाकेदार प्लान100 रुपये कमरोज 2GB डेटाBSNL amazing planRs 100 less2GB data dailyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





