- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BSNL की 5G एंट्री से...
प्रौद्योगिकी
BSNL की 5G एंट्री से Jio-Airtel को झटका, ग्राहकों का रुझान बदला
Tara Tandi
20 Jun 2025 11:42 AM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की 5जी सेवा की लॉन्चिंग को लेकर एक अच्छी खबर है। भारत के एक शहर में 5जी नेटवर्क लॉन्च हो गया है। ऐसे में बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए सस्ते हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान को अपनाना आसान हो सकता है। वहीं, बीएसएनएल की 5जी सेवा की लॉन्चिंग एयरटेल और जियो के लिए टेंशन की बात हो सकती है।
क्वांटम 5जी सेवा का सॉफ्ट लॉन्च
भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर से क्वांटम 5जी सेवा की सॉफ्ट लॉन्चिंग की गई है। आधिकारिक तौर पर इस सेवा को क्यू-5जी नाम से लाया गया है। बीएसएनएल ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने हैदराबाद में क्वांटम 5जी सेवा की शुरुआत की है। तेलंगाना की राजधानी के अलावा नई क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा को दूसरे शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह सेवा सॉफ्ट लॉन्च स्टेज में है और इसका अभी कोई कमर्शियल लॉन्च नहीं हुआ है।
भारत के अन्य शहरों में बीएसएनएल 5जी सेवा कब शुरू होगी?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीएसएनएल 5जी की उपलब्धता केवल हैदराबाद में है। इसे जल्द ही देश के अन्य शहरों में लाने की कोशिश है। बीएसएनएल 5जी को 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
4जी और 5जी मोबाइल टावर का विस्तार
आने वाले दिनों में देश के अधिकांश इलाकों में 4जी और 5जी मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना 1 लाख तक नए 4जी और 5जी टावर लाने की है। बस इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है। पिछले साल ही कंपनी ने इतनी संख्या में टावर लगाने को कहा था, लेकिन अभी तक 70 हजार से अधिक टावर ही सक्रिय हैं। जैसे ही सभी टावर सक्रिय हो जाएंगे। भारत के लगभग सभी शहरों में बीएसएनएल की 4जी और 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। इससे एयरटेल और जियो के ग्राहक बीएसएनएल पर स्विच कर सकते हैं।
TagsBSNL 5G एंट्रीJio-Airtel झटकाग्राहकों रुझान बदलाBSNL 5G entryJio-Airtel shockcustomer trend changedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





