प्रौद्योगिकी

Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Khushboo Dhruw
22 April 2024 7:22 AM GMT
Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच हुआ लॉन्च, जानें कीमत
x
नई दिल्ली : Boat ने Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच को पेश किया है। हाल ही में Boat Nirvana Eutopia हेडफोन और Airdopes Supreme TWS ईयरबड्स लॉन्च हुए थे। यह नई स्मार्टवॉच मॉड्रन यूजर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है, जो स्टाइल और फंक्शन दोनों प्रदान करती है। इसमें एक स्क्वायर डायल है और यह सिलिकॉन या मैटल स्ट्रेप्स ऑप्शन के साथ आती है।
Boat Storm Call 3 की कीमत और उपलब्धता
Boat Storm Call 3 की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह Boat वेबसाइट, Flipkart और Blinkit से खरीदी जा सकती है। Boat Storm Call 3 वॉच चेरी ब्लॉसम, एक्टिव ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर मेटल में उपलब्ध है।
Boat Storm Call 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Boat Storm Call 3 में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग समेत कई प्रकार के हेल्थ मॉनिटरिंग प्रदान करता है। यह Crest+ OS पर चलती है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी दोनों से सुरक्षा मिलती है। इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलती है।
Storm Call 3 में मैपमायइंडिया पर बेस्ड इंटीग्रेटेड मैप्स नेविगेशन सिस्टम है। यह यूजर्स को सटीक और टर्न बाय टर्न नेविगेशन प्रदान करता है, जिससे लगातार स्मार्टफोन को चेक किए बिना नेविगेट करना आसान हो जाता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में क्यूआर कोड के तौर पर जरूरी जानकारी स्टोर करने के लिए एक क्यूआर ट्रे फीचर शामिल है। वॉच यूपीआई क्यूआर कोड, ट्रेवल और मूवी टिकट, आइडेंटिटी कार्ड और बहुत कुछ स्टोर कर सकती है।
Next Story