प्रौद्योगिकी

BoAt ने लॉन्च किए ब्रांड न्यू Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स मिलेगा 50 घंटों का प्लेबैक टाइम

Tara Tandi
3 Sep 2024 8:59 AM GMT
BoAt ने लॉन्च किए ब्रांड न्यू Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स मिलेगा 50 घंटों का प्लेबैक टाइम
x
BoAt earbudsटेक न्यूज़: ऑडियो कैटेगरी के जाने-माने ब्रैंड boAt ने भारत में नए TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनका नाम boAt Nirvana Ivy है। इसमें 11mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और यह 360 डिग्री में साउंड डिलीवर करते हैं, जिससे बेहतरीन अनुभव मिलता है। इनमें हेड ट्रैकिंग की सुविधा भी है। यह तब काम आता है जब आप अपना सिर घुमाते हैं, तो साउंड आपके कानों तक उसी हिसाब से पहुंचता है। एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) boAt Nirvana Ivy में उपलब्ध एक और फीचर है।
boAt Nirvana Ivy की भारत में कीमत
boAt Nirvana Ivy की कीमत 2,999 रुपये है। यह तीन रंगों- गनमेंटल ब्लैक, गनमेंटल व्हाइट और क्वार्ट्ज़ सियान में आया है। इन्हें 4 सितंबर से Boat की वेबसाइट, Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Croma जैसे प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।
boAt Nirvana Ivy के स्पेसिफिकेशन
boAt Nirvana Ivy में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें बोट सिग्नेचर साउंड दिया है। ये 360° स्पैटियल ऑडियो के साथ आते हैं, जो हर दिशा से आपके कानों तक आवाज़ पहुंचाता है। इसमें हेड ट्रैकिंग की सुविधा है, जो आपके सिर की हरकत को गिनता है और उसके हिसाब से आपके कानों तक आवाज़ पहुंचाता है। boAt Nirvana Ivy में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) की सुविधा भी है। दावा है कि यह बाहर के शोर को 50 डेसिबल तक कम करता है। ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाले बड्स किसी भी डिवाइस के साथ जल्दी से पेयर हो जाते हैं।
boAt Nirvana Ivy के केस में 400 mAh की बैटरी है। हर बड में 40 mAh की बैटरी है। दावा है कि इन सबकी मदद से boAt Nirvana Ivy 50 घंटे का प्लेबैक देता है। दावा है कि इन्हें सिर्फ़ 10 मिनट चार्ज करके 240 मिनट तक चलाया जा सकता है। इन्हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो बड्स को छींटों और धूल से होने वाले नुकसान से बचा सकती है।
Next Story