- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- boAt ने Airdopes Prime...
प्रौद्योगिकी
boAt ने Airdopes Prime 701 ANC ईयरबड्स किए लॉन्च, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:37 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: boAt ने भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स boAt Airdopes Prime 701 ANC लॉन्च कर दिए हैं, जिसे खास तौर पर बिल्ड फॉर इंडिया के साथ डिजाइन किया गया है। Airdopes Prime 701 ANC में 10mm ड्राइवर हैं। ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट करते हैं और गूगल फास्ट पेयर का सपोर्ट करते हैं। हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ 46dB तक बैकग्राउंड नॉइज को ब्लॉक करता है। ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक चल सकते हैं। यहां हम आपको boAt Airdopes Prime 701 ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
boAt Airdopes Prime 701 ANC Price
boAt Airdopes Prime 701 ANC की कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स जिंक व्हाइट, ऑब्सीडियन ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में उपलब्ध है। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
boAt Airdopes Prime 701 ANC Features, Specifications
boAt Airdopes Prime 701 ANC में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में एर्गोनोमिक इन-ईयर और कॉम्पैक्ट केस वाला डिजाइन है। यह 24-बिट बोट स्पैटियल ऑडियो प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट मिलता है। नॉयज कैंसलेशन के लिए 46dB तक हाइब्रिड ANC का सपोर्ट मिलता है। AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ 4 माइक्रोफोन है। पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स IPX5 रेटिंग से लैस है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो Airdopes Prime 701 ANC के केस में 500mAh की बैटरी है और बड्स में 35mAh की बैटरी है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं 10 मिनट चार्ज होकर 180 मिनट प्लेटाइम मिलता है। गेमिंग मोड में 60ms लो लेटेंसी (BEAST मोड) शामिल है। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी, अडैप्टिव EQ (मिमी-पावर्ड) और गूगल फास्ट पेयर शामिल है। ईयरबड्स बोट हियरेबल्स के साथ कंपेटिबल है।
TagsboAtएयरडोप्स प्राइम 701ANC ईयरबड्स लॉन्च50 घंटे बैटरीboAt Airdopes Prime 701 ANC earbuds launched50 hours batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





