- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- boAt Airdopes Prime...
प्रौद्योगिकी
boAt Airdopes Prime 701 ANC जल्द हो रहा है लॉन्च, मिलेंगे 50 घंटे की बैटरी
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:15 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: boAt जल्द भारत में अपने लेटेस्ट TWS ईयरबड्स को लॉन्च करने वाला है। ऑडियो ब्रांड की ओर से अपकमिंग Airdopes Prime 701 ANC वाले हैं, जो सिर्फ म्यूजिक का नहीं है, बल्कि Made-for-India टेक्नोलॉजी का भी वादा करते हैं। ब्रांड ने इसे अपना अब तक का सबसे "Prime" प्रोडक्ट बताया है और जो शुरुआती टीजर आए हैं, उनसे लगता है कि यह TWS बड्स सेगमेंट का गेम चेंजर हो सकता है।
boAt Airdopes Prime 701 ANC के फीचर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, 24-bit Spatial Audio और सबसे बड़ी बात 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। अब इतनी लंबी बैटरी और हाई-रेज ऑडियो क्वालिटी आमतौर पर फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स में ही देखने को मिलती है। लेकिन boAt इसे आम यूजर्स की रेंज में लाने की तैयारी में है।
कंपनी एक नया वादा लेकर आई है, जो है boAt Prime Promise। इसके तहत कंपनी यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, कस्टमाइजेबल फीचर्स और हाई-फाई साउंड देने का वादा कर रही है। मतलब सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, कॉल्स और डेली यूज में भी ये बड्स अच्छे हो सकते हैं।
boAt Prime Series को कंपनी ने "Built For India" विजन के तहत तैयार किया है। boAt के मुताबिक, ये प्रोडक्ट सिर्फ इंडिया में बेचा नहीं जाएगा, बल्कि यहां की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही इसे डिजाइन किया गया है। boAt Airdopes Prime 701 ANC का पूरा लॉन्च 18 जून को होगा। उस दिन सारे फीचर्स, प्राइस और सेल डिटेल सामने आ जाएंगे।
पिछले महीने boAt ने अपनी Infinity सीरीज में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जिसका नाम Storm Infinity Plus है। इसमें 680mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में करीब 30 दिन और हेवी यूज में भी 20 दिन तक चलने का दावा करती है। और अगर जल्दी में हो तो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 4 दिन निकाल सकते हो। पूरा चार्ज चाहिए तो 60 मिनट में फुल टैंक हो जाता है।
TagsboAt Airdopes Prime 701 ANC जल्द लॉन्च50 घंटे बैटरीboAt Airdopes Prime 701 ANC launching soon50 hours batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





